ताजमहल के पास शिल्पग्राम रोड पर होटल ताज रिजाॅर्ट है। गुरुवार को होटल को मेल आईडी xamxamsales@gmail.com से होटल में बम होने और कभी भी फटने की धमकी का ईमेल प्राप्त हुआ। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बीडीएस और अन्य जांच टीमें भी होटल में पहुंचकर जांच कर रही हैं। होटल के चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। पुलिस ईमेल के स्रोत और धमकी देने वाले की जानकारी जुटाने में लगी है।