फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीता के हरण एवं राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन, दिया मित्रता, सहयोग और धर्म रक्षा का संदेश

प्राचीन रामलीला महोत्सव बाह में शनिवार को सीता हरण एवं राम-सुग्रीव की मित्रता का मंचन देख दर्शक भावविभोर हो गये। मंचन में मित्रता, विश्वास, सहयोग और धर्म की रक्षा का संदेश दिया गया। मैदान में सीता के विलाप और रावण के भयानक अट्टहास ने दर्शकों को द्रवित कर दिया। लंका ले जाते समय पक्षीराज जटायु ने रावण से युद्ध किया, लेकिन रावण ने उसके पंख काट दिए। मंचन में हनुमान जी की श्रीराम से भेंट एवं सुग्रीव से मित्रता के प्रसंग दिखाए गये। इस दौरान मनोज तिवारी, रमेश शर्मा, उत्तम दुबे, हर्षित गर्ग, डॉ. अमित गर्ग, राजेश पांडेय, गणेश शंकर विद्यार्थी, रामशंकर शुक्ला, विपिन बिहारी शर्मा, देवेन्द्र कटारा, शिब्बू पंडित, पंकज पाराशर, रामराज शर्मा, कल्लू पंडित आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें