फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बंटवारे की पंचायत के बाद किशोरी पर हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी

आगरा के खेड़ा राठौर के गुमानसिंह पुरा गांव में जमीन के बंटवारे की पंचायत में विवाद पर किशोरी को पीटे जाने के मामले में पुलिस ने 4 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। खेड़ा राठौर थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे करीब जमीन के बंटवारे की पंचायत के लिए गुड्डी देवी के रिश्तेदार आए थे। पति मुकेश, भाई सुखराम, देवर हुकुम सिंह, रामकिशन के बीच खेत के बंटवारे को लेकर बातचीत हो रही थी। तभी देवर हुकुम सिंह कहने लगे कि ऐसे बंटवारा नहीं होगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद झगड़ा होने लगा। तभी हुकुम सिंह, उसकी पत्नी नंदनी, रामकिशन, उसकी पत्नी बसंती ने घर के सामने खड़ी बेटी किरन को गाली देने लगे। कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही किरन के साथ मारपीट कर दी। बचाने के लिए परिवार दौड़ा, तो हमलावर धमकी देकर चले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें