फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, ताजमहल-सीकरी पर स्क्रीनिंग तेज

दिल्ली और लखनऊ के बाद अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर में भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। ताजमहल और फतेहपुर सीकरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की स्क्रीनिंग तेज करने के साथ ही सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को संदिग्ध मामलों की तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत ने बताया कि विश्वदाय स्मारकों के यहां होने के चलते हर रोज बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक यहां आते हैं, ऐसे में स्वाइन फ्लू का खतरा अधिक है। एहतियातन ताजमहल और फतेहपुर सीकरी स्मारक पर लक्षणों के आधार पर स्क्रीनिंग बढ़ाने को कहा है। रैपिड किट से जांच में पुष्टि होने पर इसकी जानकारी रैपिड रिस्पांस टीम को देनी होगी। आईएमए को भी निर्देश दिए हैं, स्वाइन फ्लू के मरीज की जांच में पुष्टि होने या फिर मरीज भर्ती होने की रिपोर्ट देनी होगी। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि बच्चे, बुजुर्ग और टीबी-सांस, मधुमेह, कैंसर समेत अन्य गंभीर रोगियों को स्वाइन फ्लू का खतरा अधिक है। ऐसे मरीज विशेष सावधानी बरतें। संदिग्ध मरीज मिलने पर कंट्रोल रूम के 9458569043 और 0562-260412 (सुबह 10 से शाम पांच बजे तक) पर जानकारी दे सकते हैं। एसएन प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड तैयार है। वायरोलॉजी लैब में जांच भी हो रही है। एटा से भी पांच नमूने आए, जो निगेटिव आए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें