फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छात्र-छात्राओं को सिखाए साइबर अपराध से बचाव के तरीके

आगरा के थाना मलपुरा की साइबर टीम ने सोमवार को अजीजपुर धनौली स्थित दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में एक दिवसीय साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अपराध निरीक्षक सचिन जावला और उपनिरीक्षक शोभित वाजपेयी ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी, यूपीआई एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, ओटीपी साझा करने के खतरे, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध और आजकल चल रहे ''डिजिटल गिरफ्तारी'' जैसे गंभीर मामलों के प्रति सचेत किया।यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो जाता है, तो उसे बिना देर किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें