फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होम्योपैथी से ठीक हो रही पथरी और ट्यूमर

आगरा में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियंस ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल में सेमिनार करते हुए होम्योपैथी का बजट बढ़ाने और सीएचसी-पीएचसी स्तर पर इसकी सुविधा देने की मांग उठाई। इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा। गुजरात के डॉ. रामनरेश यादव ने कहा कि स्वास्थ्य बजट में 97 फीसदी एलोपैथी और होम्योपैथी का महज तीन फीसदी हिस्सेदारी है। इसे बढ़ाया जाए। सीएचसी-पीएचसी पर होम्योपैथी सेंटर खुलने से मरीजों को सस्ता इलाज मिलेगा। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि होम्योपैथी से पथरी, स्पोंडिलाइटिस और कई तरह के ट्यूमर ठीक हो रहे हैं और सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें