फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को राैंदा

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव छह पोखर मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को राैंद दिया। ड्यूटी जा रहे युवक की माैके पर ही माैत हो गई। हादसा करीब 9 बजे हुआ। परिजन के अनुसार, गांव छह पोखर निवासी 22 वर्षीय सोनू उर्फ श्याम पुत्र भागीरथ बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। घर से निकलते ही गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को राैंद दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। जवान बेटे की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं। घर में चीख पुकार मची हुई है। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें