आगरा के मलपुरा क्षेत्र के गांव जारूआ कटरा के बांके बिहारी मंदिर से खेड़ा भगौर तक जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित छठवीं वर्ष आयोजित तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में धावकों ने दमखम दिखाया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ताजगंज के अमित कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मार ली। दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ताजगंज के धावक अमित कुशवाहा को 3100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार कंचनपुर के प्रशांत कुमार को 2100 रुपए तथा तृतीय स्थान पर अखवाई के उमेश कुमार ने बाजी मारी 1100 रुपये का पुरस्कार जीता। वहीं आयोजन समिति की ओर से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 अन्य धावकों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया।इस दौरान रामचरण,संतकुमार,बासुदेव, जगजीत सिंह,धर्मेंद्र सिंह,राम कुमार,रितिक कुमार,गीतम सिंह,जीतू चौधरी,अजय कुमार,सनी चौधरी रविंद्र पहलवान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।