फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जर्जर भवन से मिलेगी मुक्ति, बनेगा 250 बेड का नया अस्पताल

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग को जर्जर भवन से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए नए बाल रोग अस्पताल को मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर ली है। 250 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में इलाज, जांच और सर्जरी की सुविधा एक ही भवन में मिलेगी। अभी बाल रोग विभाग पुराने और जर्जर भवन में संचालित है। प्लास्टर हादसे के बाद नए अस्पताल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसमें दो ऑपरेशन थिएटर होंगे। नवजात सघन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) में 50 और प्राथमिक नवजात सघन चिकित्सा कक्ष (पीएनआईसीयू) में 30 बेड होंगे। ओपीडी कॉम्पलेक्स, सैंपल कलेक्शन सेंटर, कंगारू केयर यूनिट की भी सुविधा होगी। इसी इमारत में बाल सर्जरी विभाग भी शिफ्ट होगा, जिससे किसी बच्चे के ऑपरेशन के बाद यहीं भर्ती किया जाएगा। अभी सर्जरी विभाग में ही बच्चों के ऑपरेशन हो रहे हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बाल रोग विभाग के लिए नए भवन का प्रस्ताव मंजूर होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर ली है। सर्वे भी चल रहे हैं। 9 मंजिला इस भवन का अक्तूबर से निर्माण शुरू होगा। डेढ़ साल में ये भवन तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें