फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में जनता रही नदारद, विधायक ने जताई नाराजगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे विशेष सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को विकास खंड खेरागढ़ परिसर में पांच दिवसीय आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, पशुपालन समेत 15 विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, लेकिन लाभार्थियों और आम जनता की उपस्थिति बेहद कम रही। कार्यक्रम सिर्फ सरकारी आदेश की खानापूर्ति तक ही सीमित दिखाई दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने किया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते रहे। कार्यक्रम में भाषण के दौरान कुल 27 लोग ही कुर्सियों पर बैठे दिखाई दिए, जिनमें छह महिलाएं और कुछ ग्राम प्रधान शामिल थे। अधिकांश स्टॉलों पर कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे, जबकि लाभार्थी नदारद रहे। कम जनभागीदारी पर विधायक ने नाराजगी जताई। विधायक के भाषण के दौरान ही भैंसोंन निवासी महिला राजवती ने कार्यक्रम में ही अपने मोहल्ले में आरसीसी सड़क नहीं बनाए जाने का मुद्दा उठाते हुए मौजूद ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया। महिला की शिकायत से कुछ देर के लिए कार्यक्रम में असहज स्थिति बन गई। बाद में जनप्रतिनिधियों और मौजूद लोगों ने महिला को शांत कराकर उसकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। सीएमओ अरुण श्रीवास्तव भी पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग की स्टॉल का मुआयना किया। इस दौरान बीडीओ गामा सिंह यादव, एडीओ दीवान सिंह, बीरेंद्र सिंह, अधीक्षक डाॅ. आरके सिंह, जेई अनिल कुमार, कपिल जिंदल ,देवेंद्र वर्मा सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें