आगरा। फूल, फसलों और घास के परागकणों से लोगों को अस्थमा और एलर्जी हो रही है। 12 फीसदी मरीजों में यह वजह मिल रही है। आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल में एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशियलिटीज आईएमए की कार्यशाला में रोल ऑफ पॉलन रेस्पायरेटरी एलर्जी एंड दीयर ट्रीटमेंट विषय पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए।