फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस की तत्परता से खोया हुआ बैग मिला वापस

आगरा के रुनकता चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति का खोया हुआ बैग कुछ ही समय में तलाश कर वापस कर दिया। बिहार के अरवल निवासी संदीप कुमार अपनी पत्नी को डीएलएड की परीक्षा दिलाने के लिए रुनकता आए थे। इसी दौरान उनका बैग ऑटो में छूट गया था। बैग खोने की सूचना मिलते ही रुनकता चौकी पुलिस सक्रिय हो गई। चौकी प्रभारी ने सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से बैग की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में बैग बरामद कर लिया गया और संदीप कुमार को वापस कर दिया गया। बैग वापस मिलने पर संदीप कुमार ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें