फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दीपावली पर कृष्णानगर में पुलिस का फ्लैग मार्च।

मथुरा। धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर सोमवार शाम करीब 7:30 बजे कृष्णानगर चौकी पुलिस और एंटी रोमियो-मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम ने क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कप्तान के निर्देश पर पुलिस टीम ने प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कृष्णानगर के बाजारों में भ्रमण कर व्यापारियों और दुकानदारों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की गई। पुलिस टीम ने चांदी और आभूषणों की दुकानों का निरीक्षण कर व्यापारियों से सुरक्षा संबंधी सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना रहा। इस दौरान चौकी प्रभारी संदीप सिंह, महिला थाना प्रभारी डेजी पवार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें