फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ताजमहल के पास पर्यटकों को परेशान कर रहे नौ लपके गिरफ्तार

Arun Parashar Updated Tue, 01 Sep 2026 07:35 PM IST

आगरा में ताजमहल के आसपास पर्यटकों को घेरकर परेशान करने वाले नौ लपकों को पर्यटन पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि आरोपी पर्यटकों को ताजमहल घुमाने, होटल बुक कराने और गाइड उपलब्ध कराने समेत अन्य सेवाओं के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप कुमार, महेश कुमार, लोकेंद्र राठौर, विनोद कुमार, विकास, रामकुमार, शाहरुख, दिनेश और हसन शामिल हैं। सभी ताजगंज, एकता क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें