फतेहाबाद। थाना निबोहरा पुलिस ने विद्युत अधिनियम के एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश। एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन ने बताया कि खूबचंद निवासी ग्राम भोगपुरा, थाना निबोहरा विद्युत अधिनियम के मामले में काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। इस पर न्यायालय ने उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। सोमवार को वारंटी खूबचंद को घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। संवाद