फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अगले महीने आईएमए की नई कार्यकारिणी लेगी शपथ

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आगरा के आईएमए-एएमएस के अध्यक्ष पद पर भी सहमति बन गई है। डॉ. योगेश सिंघल समिति के कहने पर पीछे हट गए हैं। अब डॉ. सीआर रावत ये जिम्मेदारी निभाएंगे। ऐसे में 2026-27 की नई कार्यकारिणी पहली बार निर्विरोध चुनी गई है। तोता का ताल स्थित कार्यालय में बैठक में अंतिम सूची को कार्यालय पर चस्पा कर दिया गया है। अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत महत्वपूर्ण सात पदों पर पहले ही आम सहमति से निर्विरोध चुनाव हो गया था। आईएमए-एएमएस अध्यक्ष के एक पद पर दो दावेदार थे, जिसमें समिति के कहने पर यह भी निर्विरोध तय हो गया। अब 27 को मतदान की जरूरत नहीं है। जल्द नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी। बैठक में डॉ. ओपी यादव, डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. मुकेश गोयल मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें