आगरा के बाह में बारिश के दौरान बाह के होलीपुरा गांव में शनिवार की दाेपहर 12 बजे गिरी कच्ची दीवार के मलबे में दब कर वृद्धा घायल हाे गई। परिजनों ने बताया कि रामसेवक की 60 वर्षीय पत्नी मंजू देवी बारिश के दौरान कच्चे घर में चारपाई पर बैठी थी। अचानक भर भराकर गिरी दीवार के मलबे में दब गई। दूसरे कमरे में होने की बजह से परिजन बाल बाल बच गये। चीख पुकार पर एक जुट हुए परिजन और पड़ोसियों ने मलबा हटा कर उनको बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाह पर भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए भेज दिया।