फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोवंश के विवाद में मां और गर्भवती बेटी से मारपीट

आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के गांव खेडिया में मंगलवार दोपहर गोवंश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चार महिलाओं ने मां और उसकी गर्भवती विवाहित पुत्री के साथ लात-घूंसों व डंडों से मारपीट कर दी। घटना में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। गांव खेड़िया निवासी किशन सिंह के अनुसार, उनकी गाय से पड़ोसी कालीचरन के परिवार को नुकसान होने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान कालीचरन के परिवार की रामवती, लक्ष्मी समेत चार महिलाओं ने उनकी पत्नी माया देवी और गर्भवती पुत्री शीतल के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना किशन सिंह ने डायल 112 पर पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार कराने की सलाह दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी सैंया ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें