फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'बंगलूरू में मेरे साथ गलत हो रहा', लापता युवती के फोन ने उड़ाए परिजन के होश

आगरा के सदर क्षेत्र की एक युवती 7 सितंबर से लापता है। परिजन से अंतिम बार बात में उसने खुद को बहलाकर बंगलूरू ले जाने और गलत काम कराने की जानकारी दी। पिता ने बेटी की सहेली पर शक जताया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। सदर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी 7 सितंबर को घर से गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। रात में उसकी मां ने मोबाइल पर बात की तो बेटी ने रोते हुए बताया कि कुछ लोग उसे बहलाकर बंगलूरू ले आए हैं। उससे गलत काम कराया जा रहा है। परिवार ने हर संभव जगह बेटी की तलाश की पर उसका कुछ पता नहीं चला। बेटी की मरियम नाम की लड़की से दोस्ती थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस युवती की तलाश में लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें