फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बदमाशों ने दिल्ली से लाैट रहे युवक को लूटा, बाइक समेत नकदी-मोबाइल लूट ले गए

आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में राजस्थान बॉर्डर के समीप डूडीपुरा गांव के पास शुक्रवार देर शाम मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक ग्रामीण को घेर लिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, बैग और नकदी लूट ली। दीवान सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी धौलपुर ,राजस्थान, दिल्ली से लौटकर शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। वह डूडीपुरा गांव से पहले रेहना वाली माता मंदिर के पास, गांव कछपुरा के सामने बंद पड़े पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने हथियार दिखाकर उनके साथ मारपीट की। बाइक, मोबाइल फोन, बैग तथा नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना इरादतनगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें