आगरा के अछनेरा थाना अंतर्गत गांव कुकथला चौकी क्षेत्र में बुधवार देर रात खनन विभाग और पुलिस टीम ने अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और दो ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। खनन विभाग एवं पुलिस टीम ने चौकी प्रभारी अमित बालियान के नेतृत्व में छापा मारकर मौके से वाहनों को कब्जे में लेकर कुकथला चौकी पर खड़ा करवा दिया है। खनन में लिप्त विष्णु निवासी फिरोजाबाद, विष्णु निवासी अरसेना तथा जेसीबी स्वामी बिकेश निवासी फिरोजाबाद मौके से फरार हो गए। थाना पुलिस और खनन विभाग की टीम द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।