बरौली अहीर। ग्राम पंचायत दिगनेर समेत आसपास के गांवों में लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बजेहरा, बहेटा, गंगरोआ, देवरी, नगला नाथू, देवरी की गढ़ी, देवरी का नगला, गढ़ी रद्दू, नवादा खेड़ा, हिरनेर और बाकलपुर में दर्जनों गोवंश के बीमारी की चपेट में आने से पशुपालकों में चिंता है। ग्रामीणों ने जिला पशु चिकित्सा अधिकारी से प्रभावित गांवों में अभियान चलाकर गोवंश का टीकाकरण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते रोकथाम नहीं हुई तो बीमारी तेजी से फैल सकती है। पशु चिकित्साधिकारी बरौली अहीर डॉ. भुवनेश कुमार सिंह ने बताया कि लंपी रोग की सात हजार वैक्सीन मिली थीं। इनमें 6350 गोवंश का टीकाकरण किया जा चुका है। एकता थाने के पीछे स्थित गोशाला में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है। यहां करीब 16 गोवंश का उपचार चल रहा है।