फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एलएलएम प्रथम वर्ष की कटऑफ लिस्ट जारी, 14 को काउंसिलिंग

आगरा कॉलेज ने 2026-27 सत्र के लिए एलएलएम प्रथम वर्ष की कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। 66 सीटों के लिए 14 को काउंसिलिंग होगी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। प्राचार्य डॉ. चित्र कुमार गौतम ने बताया कि सामान्य वर्ग में 85.71, ओबीसी में 81.05, एससी में 77.39, एसटी में 72.39, ईडब्ल्यूएस में 82.00 और दिव्यांग वर्ग में 64.36 मेरिट तय हुई है। चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 14 सितंबर को विधि संकाय के सेमिनार हॉल में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी। विधि संकाय विभागाध्यक्ष प्रो. डीसी मिश्रा ने बताया कि काउंसिलिंग में अनुपस्थिति विद्यार्थियों का प्रवेश का दावा मान्य नहीं होगा। विधि संकाय के प्रो. गौरव कौशिक ने कहा कि अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक की अंकतालिकाएं, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, समर्थ वेब पंजीकरण, स्थानांतरण/माइग्रेशन प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, ऑनलाइन आवेदनपत्र और शुल्क रसीद समेत अन्य मूल दस्तावेज और उनकी प्रतियां साथ लानी होंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें