किरावली कस्बे के बाईपास चौराहे पर सर्विस मार्ग पर जलभराव की समस्या दूर नहीं होने अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। अधिवक्ता मोरध्वज सिंह इंदौलिया अधिवक्ता और अन्य वकीलों ने इस समस्या को उठाते हुए संपूर्ण समाधान में दिवस में पहुंचकर हंगामा किया। उपजिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक ने अधिशासी अधिकारी किरावली एवं एनएचआई के अधिकारियों से बातकर अधिवक्ताओं को बृहस्पतिवार तक का समय दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत किरावली एवं एनएचएआई के अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दे दिए हैं।