फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शीतलकुंड मंदिर पर किया दीपदान

किरावली के ग्राम पंचायत बसैया रायमल के अंतर्गत स्थित शीतलकुंड धाम पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के76वें जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसंवाद और दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक चौधरी बाबूलाल ने मंदिर परिसर में 4100 दीये जलाकर दीपदान किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन पर सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनसंवाद के दौरान क्षेत्रीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि डा रामेश्वर चौधरी, डीसी मनरेगा रामप्रवेश यादव, थानाध्यक्ष मदन सिंह, एडीओ महेंद्र सिंह, स्वामी दयानंद सरस्वती, प्रधान सतेंद्र चाहर, मन्नू चाहर, दीपचंद चाहर, देवी सिंह, पराग डेयरी के चेयरमैन प्रवीण चाहर, विनोद चाहर, जगवीर चाहर, खुन्ना मास्टर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें