फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्षत्रिय सभा ने दशहरा समारोह में भरी हुंकार, यूजीसी बिल वापस लेने की मांग

आगरा के यमुनापार के टेढ़ी बगिया स्थित एक फार्म हाउस में विजयादशमी के अवसर पर क्षत्रिय सभा की यमुनापार शाखा के समारोह में धार्मिक परंपरा के साथ राजनीतिक नाराजगी भी खुलकर सामने आई। हवन, शस्त्र पूजन और वृद्ध- वृद्धाओं के सम्मान के बाद वक्ताओं ने यूजीसी बिल वापस लेने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। शाखा अध्यक्ष भरत सिंह सिकरवार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंद्रवीर सिंह चौहान मौजूद रहे। सभा के सभापति एवं जिले के संरक्षक कपूर चंद सिकरवार ने अध्यक्षता की। पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी सिंह जादौन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगवीर सिंह तोमर वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। कार्यक्रम में विधि-विधान से हवन और शस्त्र पूजन किया गया। साथ ही समाज के बुजुर्गों का सम्मान कर विजयादशमी के पर्व पर अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि क्षत्रिय समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। समाज के लोगों के कथित उत्पीड़न पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। यूजीसी बिल को वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में उग्र प्रदर्शन करने की बात कही गई। वहीं क्षत्रिय महिलाओं मनीषा सिंह चौहान, कल्पना सिंह धाकरे, नीतू सिंह जादौन, उर्मिला चौहान।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें