फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी

आगरा के ताजगंज क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट का ताला तोड़कर चोर करीब चार लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। फतेहाबाद रोड स्थित पैरिस टावर, गणपति वर्ल्ड निवासी आरती ने बताया कि वह 20 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे अपने फ्लैट में ताला लगाकर बाहर गई थीं। चार घंटे बाद जब लौटीं तो फ्लैट का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घर में रखी करीब चार लाख रुपये की नकदी, सोने और चांदी के जेवरात चोर ले गए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों की पहचान के प्रयास में लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें