आगरा। शहर की सड़कों पर मुश्किल डगर से सफर तकलीफ में निकल रहा है। कहीं अवैध पार्किंग तो कहीं अतिक्रमण का जाल परेशान कर रहा है। विभागों की मनमानी से कई रास्तों पर 1 मिनट की दूरी तय करने में 25 से 30 मिनट तक लग रहे हैं। सुबह-शाम जाम की परेशानी के बाद भी अफसरों की नींद नहीं टूट रही है। यह हाल किसी एक रास्ते का नहीं है बल्कि एमजी रोड से लेकर हाईवे और प्रमुख रास्तों का है। हाईवे पर सड़क घेरकर वाहन खड़े होने से जाम की समस्या है। बसों के ठहराव से लाइन लग रही है। एमजी रोड के रावली और हरीपर्वत पर मेट्रो के काम से जाम लग रहा है। लोहामंडी, शाहगंज, बोदला, फव्वारा में भी 50 मीटर की दूरी ऑटो और ई-रिक्शा खड़े होने का पालन नहीं हो रहा। मदिया कटरा से दिल्ली गेट की तरफ आने वाले रास्ते पर हॉस्पिटल, लैब के बाहर वाहनों की पार्किंग से वाहन फंस रहे हैं।