फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होटल संचालक पर पिस्टल तान सवा लाख की बैटरी-इन्वर्टर चोरी

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव मगूर्रा में शनिवार देर रात स्कार्पियो सवार हथियारों से लैस आधा दर्जन बदमाश होटल का ताला तोड़कर करीब सवा लाख रुपये कीमत के बैटरी-इन्वर्टर चोरी कर लिए। विरोध करने पर होटल संचालक की कनपटी पर पिस्टल तानकर बदमाश भाग गए। गांव रैपुरा अहीर निवासी सत्यप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दक्षिणी बाईपास हाईवे स्थित गांव मंगूर्रा में वह जय मां अंबे नाम से होटल चलाते हैं। शनिवार-रविवार की रात करीब 12 बजे स्कार्पियो सवार करीब आधा दर्जन बदमाश होटल पर पहुंचे। बदमाश ताला तोड़ने लगे। सत्यप्रकाश का कहना है कि आहट होने पर उन्होंने विरोध किया, तो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। इसके बाद बदमाश होटल से चार बड़ी बैटरियां, एक इन्वर्टर और अन्य सामान लेकर स्कार्पियो से भाग गए। सूचना पर कुकथला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने होटल के सामने स्थित पेट्रोल पंप समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी घटना रविवार दोपहर की है। कस्बा अछनेरा स्थित प्रमोद अग्रवाल के ईंट प्लांट से जेनरेटर में लगे ऑल्टीनेटर को खोलकर उससे कॉपर चुराकर ले गए। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें