आगरा में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियंस ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल में सेमिनार करते हुए होम्योपैथी का बजट बढ़ाने और सीएचसी-पीएचसी स्तर पर इसकी सुविधा देने की मांग उठाई। इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा। गुजरात के डॉ. रामनरेश यादव ने कहा कि स्वास्थ्य बजट में 97 फीसदी एलोपैथी और होम्योपैथी का महज तीन फीसदी हिस्सेदारी है। इसे बढ़ाया जाए। सीएचसी-पीएचसी पर होम्योपैथी सेंटर खुलने से मरीजों को सस्ता इलाज मिलेगा। यूपी अध्यक्ष डॉ. ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि थायराइड के 400 मरीजों पर होम्योपैथी पर शोध हो रहा है। सेमिनार में डॉ. पवन पारीक, डॉ. अंबुज शुक्ला, डॉ. रचना श्रीवास्तव, डॉ. नाहर सिंह, डॉ. पीके मौर्या, डॉ. एच. पाल, डॉ. ओमकार जादौन, डॉ. ओपी मित्तल, डॉ मोहित सत्संगी, डॉ अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।