फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा पहुंचे राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह का समर्थकों ने किया स्वागत, अफसरों को चेताया; बोले- कार्यकर्ताओं का काम न रुके

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान ने एक बार फिर अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को कभी झुकने नहीं दिया जाएगा। रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे लखनऊ से पहली बार आगरा आगमन पर उनका काफिला इनर रिंग रोड स्थित रहनकलां टोल प्लाजा पहुंचा। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन चल रहा है। इसमें जो भी अराजकता फैलाएगा, वह निश्चित रूप से कार्रवाई का भागीदार होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं से उनके निर्देशों का पालन करने की अपील की। यूजीसी बिल पर बिना किसी का नाम लिए रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि सवर्ण, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लोग एक ही गुलदस्ते के फूल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारी बगिया के माली हैं। वह इस खूबसूरत बगिया को कभी उजड़ने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि यूजीसी बिल अभी लागू ही नहीं हुआ है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि वर्ष 2017 को 2027 में फिर दोहराएंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएंगे। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में नक्सलवाद फैलाना चाहती है। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला गांधी नगर स्थित आवास के लिए रवाना हो गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, विधायक जीएस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महेश शर्मा, नितेश शिवहरे, शैलू पंडित, गौरव राजावत, मनीष गौतम, जगवीर सिंह तोमर, रामकुमार शर्मा, स्वदेश बघेल, लज्जाराम धनगर, चंद्रप्रताप सिंह, डॉ. विष्णु ठाकुर आदि माैजूद रहे।नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान के स्वागत के दौरान रहनकलां टोल प्लाजा पर जाम जैसे हालात बन गए। सांसद के काफिले में आए वाहनों और कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा की करीब आठ लेन पर कब्जा कर लिया। वीआईपी लेन पर भी कार्यकर्ता जमा रहे। इनर रिंग रोड पर डेढ़ सौ से अधिक वाहन सांसद के आगमन और स्वागत के इंतजार में खड़े रहे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें