फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक करोड़ की चोरी के खुलासे को चार टीम गठित

आगरा के अकोला के नगला परिमाल में सोमवार रात रोडवेज क्लर्क और इंजीनियर के घर से चोर करीब एक करोड़ के आभूषण व नकदी चुराकर ले गए थे। दो घरों में चोरी की घटना के खुलासे को पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया नगला परिमाल में इंजीनियर अशोक चाहर व मुकेश चाहर के घरों में हुई चोरी को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस टीम को जांच के दौरान चोरी वाले घर से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत में एक थैला मिला, जिसमें कुछ डिब्बे, आर्टीफिशियल ज्वेलरी, एक गले का हार, दो मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, टाॅप्स आदि सामान के साथ ओरिजिनल ज्वैलरी के पक्के सात बिल मिले हैं। इनमें दर्शाई गई कीमत लगभग एक लाख रुपए अंकित है। बरामद ज्वैलरी आर्टिफिशियल पाए जाने की वजह से घटना में चोरी गए माल की कीमत को बढ़ा चढ़ाकर बताया जाना प्रतीत हो रहा है। घटना की सभी पहलुओं से गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें