फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अछनेरा में ताश पर दांव लगा रहे चार जुआरी गिरफ्तार

आगरा के थाना अछनेरा की कुकथला चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रायभा मैन मार्केट रोड के पास छापेमारी कर हार-जीत की बाजी लगा रहे चार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1,350 रुपये की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। मुखबिर से रायभा मैन मार्केट रोड के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और मौके से चार आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शरीफ खान (35), बबलू (50), जगमोहन (55) और उमेश (40) के रूप में हुई है। यह सभी आरोपी छोटी पट्टी, रायभा (थाना अछनेरा) के निवासी हैं। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जी एक्ट (जुआ अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें