फतेहपुर सीकरी। सोमवार देर शाम सीकरी चार हिस्सा गांव में किसान की चार बीघा बाजरे की कटी फसल में अचानक आग लग गई। आग से पूरी फसल जलकर राख हो गई। हादसे में किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गांव निवासी किसान लाखन सिंह पुत्र सौनी राम ने बाजरे की फसल काटकर एक स्थान पर एकत्र कर रखी थी। सोमवार देर शाम अचानक फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस और राजस्व अधिकारियों को दी गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान की जली फसल का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।