फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किशोरी से छह माह तक दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी से छह माह तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन की ओर से थाना अछनेरा में दर्ज कराई प्राथमिकी में गांव के 50 वर्षीय चंद्रवीर पर किशोरी की मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ लगातार छह महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें