फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टीटीजेड में पेड़ों की कटाई पर चार महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी, जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल

आगरा में ताजमहल के नजदीक ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में हरे पेड़ों की कटाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने चार महिलाओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि, मौके के हालात विभागीय कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पीएसी कैंप परिसर में काटे गए एक पेड़ को घास-फूस से ढक दिया गया है, जबकि उसके बराबर में दूसरा कटा पेड़ अब भी पड़ा है। मेहताब बाग से ताज व्यू पॉइंट जाने वाले रास्ते पर मंगलवार को हुई कटाई के बाद आसपास की हरियाली भी उजड़ी मिली। मौके पर छोटे पेड़ों के अलावा एक बड़ा पेड़ भी कटा हुआ मिला। कुछ दिन पहले तक जिस स्थान पर हरियाली नजर आती थी, वहां अब कटे पेड़ों के अवशेष दिखाई दे रहे हैं। इसी क्षेत्र में एक और पेड़ काटे जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि उसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि महिलाओं ने कुछ दुकानदारों के कहने पर पेड़ काटे थे। पीएसी कैंप में तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के जिम्मेदारों ने अधीनस्थों को हिदायत देकर कार्रवाई की औपचारिकता पूरी कर ली। चार महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पेड़ कटवाने के लिए कथित तौर पर उकसाने वालों और मौके पर मौजूद जिम्मेदारों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी अब्दुल समी अंसारी का कहना है कि मामले में 4 महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें