फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जंगली सूअर के हमले से बचने को पेड़ पर चढ़ा किसान गिरकर घायल

आगरा के बाह में हमलावर हुए जंगली सूअर से बचने के लिए खेडा राठौर के चित्रपुरा गांव में किसान पेड़ पर चढ़ गया था। अचानक टूटी पेड़ की डाली के साथ जमीन पर गिरा किसान घायल हो गया। खेड़ा राठौर के चित्रपुरा गांव में जंगली सूअर तिल, बाजरा और सब्जियों की फसल को उजाड़ रहे हैं। चित्रपुरा के किसान फूल सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम 6 बजे वह फसल की रखवाली को खेत पर गया था। पीछे से दो जंगली सूअर हमलावर हो गए। सूअरों से बचने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गया था। अचानक से पेड़ की डाली टूट गई, जिससे वह सीने के बल जमीन पर गिर कर चुटैल हो गये। शोर मचाए जाने पर आस पास के किसान आए और परिजनों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पर ले गए। सीने में दर्द से परेशान किसान ने बताया कि छुट्टा मवेशी ही नहीं, जंगली सूअर भी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। हमले का डर भी रहता है। भाजपा कोर कमेटी के सदस्य बाघराजपुरा निवासी पवन भदौरिया, गढ़वार निवासी अधिवक्ता अखिल प्रताप सिंह, जैतपुर के समाजसेवी कुलदीप भदौरिया आदि ने वन विभाग से जंगली सूअरों को पकड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें