आगरा के पर्यावरणविद् एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद गुप्ता को नई दिल्ली में आयोजित भारत मंडपम में गेम चेंजर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इनको ये पुरस्कार जल, जमीन और जंगल की रक्षा कर पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय कानून मंत्री स्वतंत्र प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड निदेशक अनिल कुमार गुप्ता ने दिया है।