फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: केबल डालने के विवाद में मारपीट, आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

आगरा के पिढ़ाैरा थाना क्षेत्र के गांव रीठई में केबल डालने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव रीठई निवासी रामखिलाड़ी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया सात सितंबर की रात गांव में केबल डालने पर कहासुनी हो गई थी। आरोप है इसके बाद हरेन्द्र, संजय, अनिल, दिनेश, कल्याण सिंह, भूरी देवी, चमेली देवी और विनोद ने लाठी-डंडे, बल्लम और कुल्हाड़ी आदि लेकर गाली-गलौज की। आरोप है कि सभी घर में घुस गए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में रामखिलाड़ी के पुत्र रामनिवास, विनेश कुमार और पुत्रवधू रजनी घायल हो गए। परिजन के अनुसार, घायलों का आगरा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। एसीपी अनिल कुमार ने बताया पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें