फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रेम-शांति और सेवा का संदेश लेकर निकले खीस्त राज, शोभायात्रा में पांच हजार श्रद्धालु हुए शामिल

ईसाई पूजन वर्ष के समापन पर खीस्त राज का महापर्व रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। निष्कलंक माता महागिरजाघर वजीरपुरा मार्ग पर विशेष धन्यवाद मिस्सा और पवित्र परमप्रसाद की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में 17 जिलों से पहुंचे पांच हजार श्रद्धालुओं ने प्रभु ईसा मसीह के प्रेम, शांति और सेवा का संदेश दिया। शुभारंभ महाधर्माचार्य डॉ. राफी मंजलि की अगुवाई में विशेष धन्यवाद मिस्सा से हुआ। इसमें करीब 75 पुरोहितों ने सहभागिता की। पूर्व महाधर्माध्यक्ष डॉ. अल्बर्ट डिसूजा सहित धर्मबहनों और विभिन्न पल्ली समुदायों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। महाधर्माचार्य ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह का राज्य सांसारिक सत्ता, धन या शक्ति पर नहीं, बल्कि सत्य, न्याय, प्रेम, क्षमा और करुणा पर आधारित है। पल्ली पुरोहित फादर राजन दास ने बताया कि मिस्सा के बाद पवित्र परमप्रसाद की शोभायात्रा सेंट पीटर्स कॉलेज परिसर से शुरू हुई। यात्रा वजीरपुरा मार्ग और संजय प्लेस होते हुए निष्कलंक माता महागिरजाघर पहुंची। शोभायात्रा में माता मरियम की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें फादर जोसेफ डाबरे, फादर शाजी, फादर आशीष, क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें