फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भैंस लदा मैक्स वाहन खाई में पलटा, चालक समेत दो बाल-बाल बचे

आगरा के फतेहाबाद में भैंस लदा मैक्स वाहन सोमवार देर रात अनियंत्रित होकर रेलवे लाइन के किनारे खाई में पलट गया। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोग बाल-बाल बच गए। वाहन में लदी भैंसों को भी कोई चोट नहीं आई। हादसा सोमवार रात करीब 12:30 हुआ। सुदामा पुत्र नवाब सिंह निवासी नागर, थाना निबोहरा, राजस्थान के सैंपऊ से भैंस खरीदकर मैक्स वाहन से गांव लौट रहे थे। फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर रेलवे लाइन के किनारे अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। वाहन में चालक के साथ सतीश भी मौजूद था।हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे चालक और सतीश को बाहर निकाला। इसके बाद वाहन में लदी भैंसों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें