फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किचन में खाना बना रही बहन को भाई ने मारी गोली, हालत गंभीर

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना में ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में मंगलवार रात नशे में धुत भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। परिजन ने बताया कि बहन बेबी कुमारी रसोई में देर रात खाना बना रही थी, तभी उसके भाई राहुल उर्फ चौबा ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पीठ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर पुष्पांजलि हॉस्पिटल में रेफर कराया गया है। वह आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। गोली अभी उसकी पीठ में फंसी होने की बात सामने आई है। घटना टेढ़ी बगिया के 100 फीट मार्ग स्थित विकास नगर सब्जी मंडी की है। बेबी की सहेली इरम ने घटना के बाद पुलिस की मदद के लिए 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़िता के पिता कृपाल सिंह ने बुधवार को थाने में दी तहरीर में मुख्य आरोपी बेटे राहुल कुमार उर्फ चौबा , बड़े भाई सुमेर सिंह और उनकी पत्नी राजकुमारी के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाए है। आरोप है कि परिवार में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। 17 अक्तूबर सबसे छोटी बेटी तन्नू अपने पति सचिन के साथ के घर पर आई थी। उसने करीब दो बर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। उसके आने पर राहुल ने मारपीट की थी। आरोपियों ने उन्हें और उनकी बेटियों को जान से मारने की धमकी दी थी। पिता के मुताबिक, इससे पहले भी परिवार की प्रताड़ना के संबंध में पुलिस को दो बार शिकायत दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थीं। अगर पुलिस कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें