आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सैटेलाइट बस स्टैंड पर बुधवार सुबह अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से यात्री दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि बुधवार 112 कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सैटेलाइट बस स्टैंड पर अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बस स्टैंड के अंदर करीब 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। मृतक की शिनाख्त की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।