आगरा में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी बुधवार को विकास भवन पर धरने पर बैठ गए। वह पांच माह पहले उठाई विभिन्न मुद्दों की शिकायत जांच कराने की मांग कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष दीपक तोमर ने बताया कि यहीं विकास भवन के सभागार में 27 मई को मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष संगठन ने किसानों की समस्यायों को उठया था। इनमें बिजली, पानी, अधिग्रहित भूमि मुआवजा समेत कई समस्याएं बताई गईं थीं। उन शिकायतों की न कोई जांच कराई गई और न समस्याओं कोई समाधान हुआ।