फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बेटों ने छोड़ा साथ, वृद्धाश्रम में मिला भाई; भाईदूज पर छलका बुजुर्गों का प्यार

भाई दूज पर जहां घरों में बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही थीं, वहीं रामलाल वृद्धाश्रम में कुछ बुजुर्ग ऐसे भी थे, जिनके पास अपना कहने के लिए कोई नहीं था। किसी के बेटे साथ नहीं हैं तो किसी को मां के जाने के बाद भाइयों का सहारा नहीं मिला। लेकिन इन बुजुर्गों ने अकेलेपन को त्योहार की खुशियों पर हावी नहीं होने दिया। यहां खून का रिश्ता न होने के बावजूद साथ रहने वाले बुजुर्गों ने एक-दूसरे को भाई-बहन मानकर तिलक लगाया और परिवार की कमी को पूरा करने की कोशिश की। जीवनी मंडी निवासी सावित्री अग्रवाल तीन साल से वृद्धाश्रम में रह रही हैं। उनके दो बेटे हैं, लेकिन परिवार में आपसी तालमेल नहीं होने के कारण उन्होंने घर से अलग रहने का फैसला किया। सावित्री बताती हैं कि दोनों बेटे अपने काम में व्यस्त हैं और परिवार में उनकी बात नहीं बनती। वृद्धाश्रम में उन्हें शास्त्रीपुरम निवासी हरिशंकर के रूप में बड़ा भाई मिल गया है। हरिशंकर अपनी पत्नी शांति देवी के साथ तीन साल से यहां रह रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चों का सहारा नहीं मिला तो दोनों घर छोड़कर वृद्धाश्रम आ गए। उनकी एक बेटी मुंबई में रहती है, जिसका कभी फोन आता है तो कभी नहीं। ऐसे में सावित्री उन्हें अपनी बहन जैसी लगती हैं। सावित्री भी हरिशंकर में अपने बड़े भाई को देखती हैं। भाई दूज पर दोनों ने इसी रिश्ते को तिलक और मिठाई के साथ निभाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें