फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ये कैसा अमृत सरोवर?, तालाब में क्रिकेट खेल रहे बच्चे, खूब लग रहे छक्के-चाैके

आगरा के बाह के डेरक गांव का शहीद प्रेमशंकर उपाध्याय अमृत सरोवर सूखा पड़ा है। वर्षा जल संचय पर सवाल उठ रहे हैं। सूखे पड़े सरोवर को क्रिकेट की पिच पर युवा चौके-छक्के लगाते हुए दिख रहे हैं। डेरक गांव में अमृत सरोवर का विकास वर्षा जल संचय के उद्देश्य से किया गया था। अमृत सरोवर की पटरी पर बिछी इंटरलॉकिंग उखड़ी पड़ी है। तारों की फेंसिंग कई जगह से टूट गई है। अमृत सरोवर में वर्षा जल के संचय के लिए बिछाए गए पाइप उखड़े पड़े हैं। मानसून की विदाई को ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, फिर भी अमृत सरोवर सूखा पड़ा है। सूखे पड़े अमृत सरोवर का गांव के बच्चे क्रिकेट के मैदान के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। बीच में पिच बनाई गई है। बाउंड्री के रूप में पटरी का उपयोग किया जा रहा है। ग्राम प्रधान डेरक जयनरायन ने बताया कि नलकूपों से खेतों की सिंचाई का काम चल रहा है। सिंचाई का काम खत्म होते ही अमृत सरोवर में पानी भरवाएंगे। बताया कि अगली किश्त मिलने पर प्रस्ताव तैयार कर अमृत सरोवर का जीर्णोद्धार कराएंगे। बीडीओ हरसेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि नई तैनाती मिली है, अमृत सरोवर के सूखे एवं क्षतिग्रस्त होने की जानकारी नहीं है। जांच कराएंगे। स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को चिन्हित करेंगे और कार्य योजना में शामिल कराकर जीर्णोद्धार कराएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें