फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिवाली को लेकर आगरा में सड़कों की खोदाई पर रोक, नगरायुक्त ने जारी किए निर्देश

दिवाली तक सड़कों की खोदाई और पानी के नए कनेक्शन जारी करने पर रोक लगा दी गई है। त्योहार पर आवागमन और ट्रैफिक जाम को देखते हुए नगर आयुक्त ने यह निर्देश जारी किए हैं। दिवाली से पहले शहर की व्यवस्थाओं पर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने समीक्षा बैठक की, जिसमें 15 प्रमुख बिंदुओं पर निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने घर-घर से कूड़ा लेने, डलावघर खत्म करने, सड़कों के पास की सफाई के निर्देश दिए। शहर के प्रवेश मार्गों को साफ-सुथरा रखने के साथ ही प्रमुख मार्गों, फुटपाथों और सेंट्रल वर्ज की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। त्योहार पर सड़कों के गड्ढों की मरम्मत के निर्देश दिए, वहीं लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए सड़क खुदाई पर दिवाली तक रोक लगा दी है। पानी की आपूर्ति पर उन्होंने गंभीरता बरतने को कहा और सीवर कनेक्टिविटी, सीवर के निस्तारण, ओवरफ्लो की घटनाओं और खुले में सीवर बहने की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें