अग्रवाल युवा संगठन की ओर से शुक्रवार को कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक में लगे शिविर 67 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और प्रशस्तिपत्र दिए गए। अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने सभी को सम्मानित किया। शिविर में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के चेयरमैन राकेश गर्ग, नितेश अग्रवाल, सुरेश चंद्र गर्ग, विनय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, संजय प्रकाश दीक्षित आदि मौजूद रहे।