फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विशेष पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए 15 से आवेदन

आगरा। पंचायती राज विभाग ने बेहतर और उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री विशेष पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की है। इसमें 10 श्रेणियों में अच्छा काम करने प्रदेश की 10 ग्राम पंचायतों को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। डीपीआरओ मनीष कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत 10 अलग-अलग श्रेणियां तय की गई हैं। इनमें घर-घर कचरा उठान, स्वयं की आय सृजन, सीएससी केंद्र संचालन, आधार केंद्र से सेवा, तालाब संरक्षण, प्लास्टिक व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, महिला नेतृत्व और जैविक खेती शामिल हैं। ग्राम पंचायतें 15 से 30 सितंबर तक आधिकारिक पोर्टल https://cmawards.upprd.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें