फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सात चरण की काउंसलिंग के बाद भी पॉलीटेक्निक की 289 सीटें खाली

आगरा जिले के पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए सात चरण की काउंसलिंग के बाद भी 289 सीटें खाली रह गईं। जिले के तीन राजकीय और एक एडेड पॉलीटेक्निक संस्थान में कुल 1124 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही थी। सोमवार को सातवें चरण की काउंसलिंग का अंतिम दिन रहा। अब तक 835 अभ्यर्थियों ने दाखिला ले लिया है, जबकि 289 सीटों पर प्रवेश नहीं हो सका। सबसे अधिक प्रवेश राजा बलवंत सिंह पॉलीटेक्निक, बिचपुरी में हुए हैं। यहां 434 छात्रों ने दाखिला लिया। इसके बाद राजकीय पॉलीटेक्निक शमसाबाद में 170, राजकीय चर्म संस्थान में 134 और राजकीय पॉलीटेक्निक मनकेड़ा में 97 छात्रों ने प्रवेश लिया। यानी कुल सीटों की करीब 74 फीसदी सीटें भर गईं, लेकिन 26 फीसदी सीटें खाली रह गईं। खास बात यह है कि छठे चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद भी करीब 340 सीटें खाली थीं। सातवें चरण में 51 और सीटों पर दाखिले हुए, लेकिन इसके बावजूद 289 सीटें रिक्त रह गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें